रिपोर्ट -हरिओम सिंह
लखीमपुर खीरी। (परिपाटी न्यूज)थाना फरधान में कई वर्षो से एक ही हल्का में तैनात आरक्षी विशाल त्यागी पर क्षेत्र में पेड़ कटाने, जुआ खिलवाने अवैध कच्ची शराब बनवाने समेत कई आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसपी खीरी को शिकयती दिया है। क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए शिकायती पत्र देते हुए आरक्षी विशाल का हल्का चेंज कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है आरक्षी विशाल त्यागी लगातार एक ही हल्का में कई वर्षो से तैनात है। क्षेत्र के संभारांत लोगो ग्राम प्रधान, बीडीसी व बुजुर्ग लोगों से अभद्रता से बात करता है।

कौरय्या मुफरत ग्राम प्रधान संजय कुमार, ग्रामीणों राज प्रताप सिंह, अशोक सिंह, नंगा राम, सिया राम यादव समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है विशाल त्यागी की मिलीभगत से क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा हरे पेड़ो का कटान करवाया जाता है। क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब, जुआ, अवैध मिट्टी खनन आदि कार्य धड़ल्ले से हो रहे है। जिसकी शिकायत कईबार एसओ फरधान से की गई लेकिन एसओ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।