Spread the love

संवाददाता – आकाश कुमार

स्योहारा(बिजनोर)परिपाटी न्यूज़- जूनियर हाई स्कूल ग्राम किबाड़ में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। विद्यालयों के शिक्षकों सहित वर्तमान ग्राम प्रधान पति शौकत अली के साथ-साथ रोजगार सेवक अमित कुमार आदि ने वृक्षारोपण किया। पेड़ों में पानी लगाया और सफाई की। रोजगार सेवक अमित कुमार ने संदेश के माध्यम से बताया कि प्रदूषण इस तरह से बढ़ रहा है कि यदि हम लोगों ने वृक्ष नहीं लगाए तो भविष्य में जीवन संभव नहीं हो पाएगा अत: हर मनुष्य को अपने जीवन में पेड़ों को लगाते रहना चाहिए जो लोग लगा नहीं सकते

उन्हें पेड़ लगाने वाले का सहयोग करना चाहिए। रोजगार सेवक अमित कुमार ने कहा वृक्ष प्राणी के प्राण हैं। जिस प्रकार से हम लोग अपनी दैनिक क्रियाओ में व्यस्त रहते हैं उसी प्रकार से थोड़ा समय वृक्षों को भी देना चाहिए। रोजगार सेवक अमित कुमार ने बताया कि पेड़ लगाना एवं उनकी सेवा करना सदा से पुण्य का कार्य माना गया है। इस अवसर पर वर्तमान ग्राम प्रधान पति शौकत अली सैफी, रोजगार सेवक अमित कुमार आदि ने भी वृक्षारोपण का कार्य किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद