
रिपोर्ट, अमित कुमार (परिपाटी न्यूज़)
कांठ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत एसडीओ आफिस कांठ में हुई जिसमें क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय मुरादाबाद को संबोधित ज्ञापन एसडीओ कांठ को सौंपा एवं कई उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान मौके पर कराया एवं ज्ञापन में प्रेषित समस्याओं का समाधान अगर 24 जुलाई तक नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक 25 जुलाई से एसडीओ आफिस कांठ पर अनिश्चितकालीन धरना

प्रदर्शन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई जीतू, जिला उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष कांठ हाजी इमरान, तहसील संरक्षक प्रदीप वर्मा,नितिन विश्नोई, मीडिया प्रभारी गुड्डू घोसी, सचिन सैनी, जितेंद्र शर्मा, एहसान अहमद, अब्दुल रशीद, पारुल चौहान, इंतजार अहमद,अनीश अहमद,विवेक चौहान, आशीष विश्नोई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे