Spread the love

एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)वन महोत्सव में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।
नगर के परी गार्डन परिसर में मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अशोक, हारसिंगार, आमला,आम,नीम, सागौन इत्यादि का पौधारोपण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे तरीके से जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध, पानी को संरक्षित व जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं। उन्होंने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए एक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए एवं साथ ही उनकी देखभाल भी करनी चाहिए ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निशांत

कर्णवाल,जिला मंत्री नरेश भाटी, नगर मंत्री मुकेश भुईयार , शक्ति केंद्र संयोजक अंकित जोशी, नगर उपाध्यक्ष प्रेमपाल रवि, नगर मंत्री प्रेम मोहन चौहान, नगर उपाध्यक्ष डॉ शीला राणा, नगर मंत्री मो० तकदीश गुलरेज, पूर्व महामंत्री सुधीर चौहान नगर उपाध्यक्ष बालक राम प्रजापति शक्ति केंद्र प्रभारी सुनील चौहान सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *