रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज)थाना चांदपुर पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम नाईपुरा से आगे नहर के पुल के पास से अभियुक्त नफीस पुत्र हिकमत शाह निवासी मौ० शिवद्वारा थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, चोरी की एक मोटरसाइकिल फर्जी नम्बर प्लेट UP20N 0562 (सही रजि० नं0 UP20S-1485 संबंधित मु0अ0सं0

344/24 धारा 303(2) बीएनएस० थाना चांदपुर) व पीली धातु की एक लौंग एवं सफेद धातु के दो सिक्के व एक जोडी पायल (संबंधित मु0अ0सं0 59/2024 धारा 457/380 भादवि) बरामद की गई।अभियुक्त से बरामद तमन्चे व चोरी की बाइक के आधार पर मु0अ0सं0 344/24 उपरोक्त में धारा 317(2)/318(4) बीएनएस0 व धारा 3/25 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई तथा बरामद किये गए आभूषण के आधार पर मु0अ0सं0 59/2024 उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गई।अभियुक्त नफीस उपरोक्त एक शातिर किस्म का चोर है जो थाना चांदपुर पर पंजीकृत चोरी के उपरोक्त 02 अभियोगो सहित कुल 06 अभियोगो में वांछित अपराधी था। इसके अलावा अभियुक्त नफीस उपरोक्त के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी/गैंगस्टर सहित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है तथा इस पर 25,000/- रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था।