Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।

चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर कस्बे में आज दिनांक 07-07-2024ई0,महीने के प्रथम रविवार को “ब्राह्मण सेवा समिति चांदपुर” की मासिक बैठक चांदपुर डीग्री कालेज के पीछे “शिव मंदिर” में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्कृति बिहारी पाठशाला के पूर्व प्रधानाचार्य परम् विद्वान श्री नन्द कुमार पाण्डेय जी ने की,और बैठक का संचालन समिति के “महासचिव नीरज तिवारी” ने किया। बैठक में ब्राह्मण सेवा समिति चांदपुर के अध्यक्ष श्री कृष्ण वीर फौजी ने उपस्थित पदाधिकारियों व वक्ताओं की सर्व सहमति से निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्रवाई करते हुए अपना कार्यवाही पत्रक पढ़कर सुनाया

,जिसको सुनकर बैठक में उपस्थित सभी ब्राह्मण बन्धुओं ने सभी बिंदुओं को भगवान परशुराम जी की जय बोलकर सहमति जताई।1- ब्राह्मण समाज एवं समिति की उन्नति को देखते हुए “ब्राह्मण सेवा समिति चांदपुर” का नाम परिवर्तन करके “भारतीय ब्राह्मण सभा चांदपुर” कर दिया है।जिसका रजिस्ट्रेशन भी तत्काल ही कराया जायेगा।जिसका कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश होगा। 2- भारतीय ब्राह्मण सभा में शामिल पदाधिकारियों की वार्षिक सेवा अनुदान राशि बारह सौ रुपए होगी।और सदस्यों को केवल सौ रुपए वार्षिक राशि अनुदान देना होगा।3- बैठक में महीने के प्रथम रविवार को चांदपुर नगर में भारतीय ब्राह्मण सभा की बैठक की जायेगी। तथा महीने के द्वितीय रविवार को चांदपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा।4- बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय ब्राह्मण सभा की किसी भी ईकाइयों का अध्यक्ष किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा व्यक्ति नहीं होगा। भले ही कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारी की भी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हो सकते हैं।5- बैठक में सर्वसम्मति से श्री मती अर्चना शर्मा एडवोकेट को भारतीय ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष तथा श्री मती संध्या शर्मा को महिला प्रकोष्ठ की महासचिव घोषित किया गया।इसी संदर्भ में पं0रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी को भारतीय ब्राह्मण सभा के एडिटर के साथ साथ प्रवक्ता के पद का दायित्व भी सौंपा गया।बैठक में भारतीय ब्राह्मण सभा के संरक्षक पं0 नरेश शर्मा, चन्द्र देव कौशिक,योगेश शर्मा, विनोद कुमार शर्मा (पत्रकार), प्रबन्धक डा 0विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ दिग्विजय शर्मा, महासचिव नीरज तिवारी महासचिव विकास कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी मुनीश चन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशान्त शर्मा, श्री कामेश्वर शर्मा, सचिव- संदीप कुमार शर्मा होटल वाले, प्रमोद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, राजीव कुमार शाहूवान, सुनील कुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, पंकज कौशिक, प्रदीप शर्मा,शिवा शर्मा, नितिन कुमार शर्मा, नितिन वसिष्ठ, जितेन्द्र कुमार शर्मा, केशव दत्त पांडेय, इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किये। तथा अधिक संख्या में ब्राह्मण बन्धुओं ने भाग लिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद