Spread the love

रिपोर्ट-ऋषिपाल सिंह

बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)-समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राजा भैया (रजत त्यागी) ने हाथरस में मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ तथा घायलों को 25 लाख मुआवजे की मांग की है, उन्होंने कहा जब अनुमति 80 हजार लोगो की थी तो उससे अधिक लोग वहा कैसे पहुंचे, प्रशासन तथा उनके बैरिकेड उस समय कहा थे। जो बैरिकेड किसानों को रोकने के लिए तो लगाए जाते है परंतु काम के समय नदारद थे। राजा

भैया ने ये भी कहा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। बताते चले की समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजत त्यागी जो की राजा भैया के नाम से प्रसिद्ध है, बिजनौर जिले की नूरपुर विधानसभा से 2027 की तैयारी में जुटे हुए।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद