
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर रोड स्थित प्रियंका मॉडर्न स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के परीक्षाफल के अनुसार कक्षा 9 से अनंत एवं गुंजन ने संयुक्त रूप से प्रथम कक्षा 11 से लव देवरा ने द्वितीय और कक्षा 6 से गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त राजन, दीपक , राम निशांत , दक्षराज, स्योना, रूही , नैतिक, हर्ष, उत्कर्ष, दिव्या, सानवी , लव, उमंग, सीनू राज , दर्षिका, राघव, अगम, गतिक के द्वारा भी सराहनीय बोर्ड सजाए गए। इस

अवसर पर स्कूल प्रबंधक उदित नारायण सिंह एवं स्कूल प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा और समस्त अध्यापक गणों ने छात्र-छात्राओं के साथ योग किया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु प्रताप राणा ने किया और योग क्रियो का संचालन अवधेश भारद्वाज ने किया। तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशाल राज का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिंसिपल आर ज़ी एन पी डिग्री कॉलेज निर्देश चौहान जी रहीं एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमान जयदेव सिंह जी एवं प्रमोद शर्मा जी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास बताते हुए योग करने से होने वाले फायदे के बारे में बताया।