
संवाददाता/शुभम वालिया (परिपाटी न्यूज)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) गोरी शंकर सरस्वती शिशु मंदिर में नेहरु युवा केंद्र बिजनौर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।जिसमें योग शिक्षक प्रधानाचार्य शिवकुमार ने सभी प्रतिभागियों को आसन योग व प्राणायाम कराएं और उनके महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर शुभम वालिया ने बताया कि इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वयं और

समाज के लिए योग” है राष्ट्र सेविका समिति ताजपुर शाखा की शाखा कार्यवाहिका युक्ति सरोहा, मुख्य शिक्षिका तेजस्वी सरोहा, गटनायिका प्रीविका सरोहा ने अपने योग प्रदर्शन से सभी को आश्चर्य चकित कर दिया योग दिवस में सैकड़ों योग साधको व माताओ बहनों ने भाग लिया इसके उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया मुख्य वक्ता अमरोहा डिग्री कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ० अरूण कुमार अग्रवाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को राज्याभिषेक हुआ था जिसके खुशी में हम प्रतिवर्ष को हिंदू साम्राज्य दिवस मनाते हैं आज हिंदुओं का संगठित होकर अपनी संस्कृति व संस्कारों की रक्षा करना प्रथम कर्तव्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्डसंघचालक डा० रोहतास सिंह ने भी इस विषय पर प्रकाश डालते हुए संघ के कार्यो पर चर्चा की इस अवसर पर खण्डकार्यवाह जितेन्द्र कुमार, धनेश्वर शुक्ला, मूलचंद गुप्ता, मण्डल कार्यवाह विपिन चौहान, हरिनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नवीन कुमार, भूपेंद्र सिंह मनोज अग्रवाल, रुद्र प्रताप सरोहा, उषा रानी आदि उपस्थित रहे मंच संचालन शुभम वालिया ने किया