
अवैध मांग करते हुए उपनिरीक्षक की हुई ऑडियो वायरल।
रिपोर्ट/रक्षक राजपूत
मंडावर(परिपाटी न्यूज़)। वायरल हुआ उपनिरीक्षक की अवैध मांग करते हुए ऑडियो। लड्डुओं और दो रेड लेबल कि की गई मांग। पुलिस अधीक्षक, बिजनौर ने किया निलंबित।

मंडावर थाने में तैनात मंडावर थाना इंचार्ज धर्मेंद्र गिरी की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई। उस ऑडियो में धर्मेंद्र गिरी एक भाजपा के पूर्व प्रत्याशी से बात करते हुए सुनाई दिए। उस ऑडियो में किसी काम को लेकर उपनिरीक्षक

ने लड्डू तथा दो रेड लेबल की मांग की। ऑडियो वायरल होने पर बिजनौर पुलिस ने तुरंत मामला संज्ञान में लिया और उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा क्षेत्राधिकारी नगर को तुरंत दो दिवसीय जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।