Spread the love

संवाददाता- विक्की जोशी

बिजनौर परिपाटी न्यूज । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ज़िला बिजनौर पहले से ही व्यापारी हितों एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट रहता है । इस ही क्रम में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजनौर नगर के नगर अध्यक्ष संजू शर्मा द्वारा उनके चक्कर चौराहा स्तिथ प्रतिष्ठान मैसर्स न्यू श्री भाग्यलक्ष्मी ट्रेडर्स पर मीठे शरबत का वितरण किया गया । व्यापारियों को राहगीरों को हज़ारो की संख्या में लोगो ने गर्मी में ठंडे शरबत का लुत्फ़ उठाया । इससे पूर्व भी व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की इकाइयों ने कई बार

शरबत वितरण का कार्यक्रम किया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बिजनौर संजू शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा से ही व्यापारियो के हितों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में आगे रहता है इसी के चलते बढ़ती गर्मी को देखते हुए आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष विवेक गुप्ता , ज़िला संरक्षक अनिल कंबोज एवं सभी नगर कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद