Spread the love

रिपोर्ट, अमित कुमार परिपाटी न्यूज़

कांठ ,मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में आज महाराणा प्रताप जयत्ती के अवसर पर सेवा समर्पण पखवाड़े के तहत लाडला स्थित शिव प्रकटशेश्वर मंदिर के परिसर में महंत श्री गंगा दास महाराज जी के सानिध्य में पौधारोपण का कार्य किया गया महाराज जी ने इसे बहुत ही सराहनीय कार्य बताया और कहा कि प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है पेड़ पौधे मनुष्य को जीवन देते हैं उनका सारा जीवन

मनुष्य के जीवन के लिए आधारित है लेकिन फिर भी मानव प्रकृति एवं पेड़ पौधों का दुश्मन बन बैठा है हरे भरे पेड़ छायादार पेड़ फलदार पेड़ मनुष्य दिन प्रतिदिन अपने स्वार्थ के लिए काट रहा है सामाजिक व्यक्तियों को एवं सामाजिक संगठनों को इनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए एवं प्रत्येक धार्मिक उत्सव समाज के परिवार में होने वाले अधिष्ठान या उत्सव के दिन वृक्षारोपण करना चाहिए वृक्षारोपण करने से बहुत ही पुण्य की प्राप्ति होती है l इस अवसर पर महासभा के तहसील अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान,सर्वश्रेष्ठ चौहान, सतपाल जी एवं महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहेl

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद