
रिपोर्ट- अमित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ
कांठ मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग विकासखंड छजलैट कार्यकारिणी ने ब्लॉक संयोजक गौरव यादव जी के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु खंड शिक्षा अधिकारी महोदय से विस्तार से चर्चा एवं वार्ता की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे शिक्षकों का चयन वेतनमान समय से लगाने,अंतर्जनपदीय स्थानांतरण शिक्षकों के एरियर ,अवशेष वेतन भुगतान हेतु ऑनलाइन व्यवस्था, मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के अवकाश में त्रुटि का समाधान, विभाग द्वारा जब तक सिम व डाटा उपलब्ध नहीं कराए जाने तक पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन के लिए अनावश्यक रूप से दवाब न बनाया जाए, विभाग द्वारा कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु में शिथिलता प्रदान की जाए,परीक्षा ड्यूटी की धनराशि को जल्द ही खातों में पहुंचाया जाए, एनपीएस से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

विद्यालयों में सफाई हेतु ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी को विद्यालय में प्रतिदिन आने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए,नामांकन में कमी होने पर किसी भी शिक्षक या विद्यालय के विरुद्ध कार्यवाही न की जाए,एफ एल एन प्रशिक्षण का मानदेय शिक्षकों को प्राप्त न होने के संबंध में विस्तार से चर्चा एवं वार्ता की । खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक छजलैट के सहसंयोजक रामानंद यादव,सुशांत चौहान,गौतम सिंह,धर्मेंद्र कुमार,शुभम लांबा,शिवम,नितिन कुमार,रोहित यादव,शाहबाज अंसारी,विमल चौहान,सुरेशपाल सिंह,सुमित विश्नोई, जहीर आलम आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।