Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।

चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में ब्राह्मणों कि सभा द्वारा एक ज्ञापन सोपा गया। उप जिला अधिकारी को। जिसमें धनेश परस्ते (बी०ई०ओ०बजाग) द्वारा सोशल मीडिया पर जाति एवं धर्म विरोधी पोस्ट किए जाने की शिकायत दर्ज करने के लिए उप जिला अधिकारी चांदपुर के पास ज्ञापन सौंपने के लिए गए दिनांक 16.05.2024 को धनेश परस्ते (बी०ई०ओ० बजाग) निवासी ग्राम गाडासरई के द्वारा सोशल मीडिया पर जाति एवं धर्म विरोधी पोस्ट किया गया है ।

उक्त पोस्ट में लिखा है। कि ब्राह्मण अपने मरे हुए पिता को जीवित नहीं कर सकता लेकिन पत्थर की मूर्ति में प्राण डालकर लोगों को लूट जरुर सकता है। यह पोस्ट पूर्ण रूप से ब्राह्मण जाति ही नहीं वरन संपूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक भावना को आहत करने वाला पोस्ट है। धनेश परस्ते के द्वारा ऑफिस बजाज के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया है। इसके पूर्व में भी इनके द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया के साधनों पर हिंदू धर्म के विरुद्ध बहुत सी पोस्ट की गई हैं।

जो कि उनके फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया के खाते में देखे जा सकते हैं। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त सोशल मीडिया किए गए उपरोक्त वर्णित पोस्ट की जांच करा कर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें ।हिंदू समाज सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की घोर निंदा करता है। ब्राह्मण सभा चांदपुर के अध्यक्ष कृष्ण वीर फौजी ,विनोद शर्मा, ललित मोहन एडवोकेट, विपुल शर्मा ,छोटेलाल शर्मा, दिग्विजय शर्मा ,अनिल कुमार शर्मा ,मुनेश चंद शर्मा ,शक्ति शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा ,इत्यादि काफी संख्या में वहां पर ब्राह्मणों ने जाकर के उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *