
“देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सम्मान मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को दिया उस सम्मान को मैं कभी भी भूल नहीं सकता -फजलूर्रहमान अंसारी”
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
नूरपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)देश के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर नुरपुर नगर की जानी मानी हस्ती पासमांदा समाज का नेतृत्व करने वाले व भाजपा पार्टी के महामंत्री मुम्बई, फजलूर्रहमान अंसारी ने जोरदार स्वागत किया ।फजलूर्रहमान अंसारी ने बताया कि मेरे लिये बड़े फक्र की बात है कि मुझ जैसे पार्टी के एक मामूली कार्यकर्ता से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात कर

मेरा व मेरे परिवार का हालचाल जाना देश के प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास की नीतियों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है ।उनहोंने सभी धर्मों के लोगों को सम्मान देकर आगे बढ़ाने का काम किया है देश के प्रधानमंत्री ने मुसलमानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। उनहोंने कहा कि मुझे जो पार्टी के बड़े नेताओं ने मेरा हौसला बढ़ा कर जो सम्मान दिया है मै उस सम्मान के लिये पार्टी के नेताओं का एहसानमंद रहूंगा मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मेरी मुलाकात देश के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मै उस जिम्मेदारी को बाखूबी निभाऊंगा और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार डोर टू डोर करूँगा लोकसभा चुनाव में अबकी बार चार सौ सीटें भाजपा पार्टी जीतेगीं फिर से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर होगी इस मौके पर वसीम आर खान, हारुन सेठ, नजाकत अंसारी आदि मौजूद थे