Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)दरअसल आज चांदपुर से भारतीय किसान यूनियन हिंद के कार्यकर्ता बिजनौर मुख्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने जिले के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन को सम्मानित किया है। भाकियू हिंद के कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता अकील अंसारी व जिलाध्यक्ष मोहम्मद आफताब उर्फ बबलू के नेतृत्व में पहुंचे और अधिकारियों को शाॅल उढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया उन्होंने जिले में लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया है । इस दौरान भारतीय किसान यूनियन हिंद के प्रदेश प्रवक्ता अकील अंसारी बोले उन्होंने बहुत से चुनाव देखें चुनाव लड़ाए भी है।

अलग अलग पार्टियों को वोटिंग भी की है पार्टियों में भी जुड़ाव रहा है और हर साल दूसरे साल चुनाव होते रहते हैं लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में जिला प्रशासन का जो काम रहा है वह सही मायने में सराहनीय है हमारे जिले के उच्च अधिकारियों डीएम एसपी ने लोकसभा चुनाव की जिस तरह से कमान संभाली वह सम्मान के योग्य है लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न हुआ और कोई किसी तरह की घटना नही हुई जिसका श्रेय डीएम एसपी को जाता है जिसको लेकर उन्होंने आज डीएम बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन को सम्मानित किया है वह इसके योग्य थे । इस दौरान भाकियू हिंद के प्रदेश प्रवक्ता अकील अंसारी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद आफताब उर्फ बबलू,जिला सचिव कृष्णा कुमार , ज़िला कोषाध्यक्ष रईस अहमद उर्फ लड्डन, मुन्ना खान, मोहम्मद अजमल आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *