रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पर पंजीकृत मु0अ0स0 97/24 धारा 302 भादवि मे कु0 आरती डबराल पुत्री शिव प्रसाद डबराल निवासी बीस बीघा गली न0 02 आईडीपीएल ऋषिकेश जनपद देहरादू उम्र- 26 वर्ष की हत्या के प्रकरण मे फरार/वाछिन्त अभियुक्त शैलेश उर्फ शैलेन्द्र भट्ट पुत्र प्रकाश भट्ट निवासी ग्राम भदरासु चन्द्रबदनी हाल निवासी बसन्त कालोनी एनडीएस स्कूल के पीछे श्यामपुर ऋषिकेश का नाम प्रकाश में आया था गवाहो के बयानो के आधांर पर मुकदमा उपरोक्त मे वाछिन्त अभियुक्त शैलेश उर्फ

शैलेन्द्र भट्ट उपरोक्त द्वारा एम्स ऋषिकेश के पास स्थित बैराज पुल से गंगा नदी मे छलांग लगाये जाने की बात प्रकाश मे आयी थी। अभियुक्त की तलाश हेतु बैराज मे एसडीआरएफ/स्थानीय पुलिस की सहायता से सर्च

आपरेशन चलाया जा रहा था। सर्च के दौरान आज दिनांक 10.05.2024 को फरार /वाछिन्त अभियुक्त शैलेश उर्फ शैलेन्द्र भट्ट का शव गंगा नदी चीला बैराज से बरामद किया गया । शव को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा कब्जे लेकर अग्रिम पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। विवेचना प्रचलित है।