Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा चारधाम यात्रा के सुचारू, सुव्यवस्थित और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन कराने हेतु, प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री भद्रकाली मन्दिर में पूजा अर्चना कराई गई। इस अवसर पर परिवहन विभाग ऋषिकेश से ARTO

प्रशासन अरविंद पांडेय, ARTO प्रवर्तन मोहित कोठारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। चारधाम यात्रा 2024 को मध्यनजर रखते हुए परिवहन विभाग की भद्रकाली यात्रा चेकपोस्ट व ब्रह्मपुरी यात्रा चेकपोस्ट को भी आज विधिवत तरीके से प्रारंभ कर दिया गया है।

चेकपोस्ट प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो पालियों में संचालित होगी। चैकपोस्ट पर परिवहन कर अधिकारी नियंत्रक प्राधिकारी होंगे, उनके सहयोग के लिए परिवहन उप निरीक्षक व परिवहन सिपाही नियुक्त रहेंगे। चैकपोस्ट से गुजरने वाले सभी यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड व ट्रिपकार्ड की जांच करने के पश्चात ही वाहनों को आगे भेजा जायेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जायेंगे। वाहन चालकों व यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद