रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पर तीन पानी पुलिया फ्लाई ओवर के नीचे बाय तरफ पुरानी सर्विस रोड के पास एक महिला अज्ञात का शव पडे होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही सहायक पुलिस अधीक्षक /थाना प्रभारी रायवाला जितेन्द्र चौधरी (I.P.S) मय पुलिस टीम के घटना स्थल पर पहुचे तो एक महिला अज्ञात का शव मिला मौके पर घटना सन्दिग्ध पाये जाने पर फील्ड युनीट एवं डोग स्कोर्ड को बुलाया

गया तथा शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचयातनामा की कार्यवाही कर शिनाख्त की कार्यवाही की गयी तो मृतका का नाम पते की तस्दीक हुई । नाम पता मृतका, आरती डबराल पुत्री शिव प्रसाद डबराल निवासी बीस बीघा गली न0 02 आईडीपीएल ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 26 वर्ष पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । तथा मृत्यु के कारणो की जाँच प्रचलित है। मौके पर उच्चाधिकारीयो द्वारा निरीक्षण किया गया ।