रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। चारधाम यात्रा-2024 हेतु धामों के कपाट खुलने की तिथियां निर्धारित हो चुकी हैं। इस कम में 10 मई 2024 से चारधाम यात्रा का शुभारम्भ होना निर्धारित है। यात्रावधि में तीर्थयात्रियों एवम् स्थानीय यात्रियों हेतु सुगम एवम् समुचित परिवहन व्यवस्थाओं का ससमय निर्धारण किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। इस कम में चारधाम यात्रा-2024 एवम् हेमकुण्ड साहिब तीर्थयात्रा के सफल एवम् सुव्यस्थित संचालन के दृष्टिगत उपसंभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में आज दिनांक 04.05.2024 को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत संचालित विभिन्न परिवहन बस संगठनों एवम् उत्तराखण्ड परिवहन निगम के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में अन्य बिन्दुओं के साथ-साथ मुख्य रुप से संयुक्त्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा यात्रा हेतु बसों की उपलब्धता, ग्रीनकार्ड/ट्रिपकार्ड सम्बन्धी वार्ता, चारधाम यात्रा व स्थानीय सेवाओं हेतु वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, संयुक्त रोटेशन के अन्तर्गत देहरादून, हरिद्वार के परिवहन व्यवसायियों को सम्मिलित किये जाने, यात्रा में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बसों की उपलब्धता, हेमकुण्ड साहिब यात्रा हेतु वाहनों की व्यवस्था, विगत 4 वर्षों के आंकडों अनुसार यात्रा

पीकऑवर (15-31 मई तक) में आवश्यक परिवहन व्यवस्था की सुनिश्चितता, यात्रा में वृद्धि होने पर विभाग द्वारा अन्य स्रोतों से वाहनों की उपलब्धता तथा रोटेशन के अन्तर्गत संचालित करने पर विचार तथा चारधाम यात्रा में जाने वाले यात्री / श्रृद्धालुओं को पंजीकृत ट्रैवल्स ऐजेण्ट के माध्यम से यात्रा कराने की प्राथमिकता व अनाधिकृत ट्रैवल्स ऐजेण्ट्स पर की जाने वाली कार्यवाही। अथवा पंजीकृत कराने इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अध्यक्ष महोदय ए०आर०टी०ओ० (प्रशासन) ऋषिकेश द्वारा उपस्थित विभिन्न बस परिवहन संगठनों के पदाधिकारियों को मुख्यतः निम्नवत् निर्देश दिये गये। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अन्तर्गत यात्रा मार्गो पर संचालित होने वाली वाहनों एवं यात्रावधि में स्थानीय सेवा में संचालित होने वाली वाहनों की सूची यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाय। हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उददेश्य से गुरूद्वारा हेमकुण्ड साहिब में संयुक्त रोटेशन का एक काउन्टर संचालित कराया जाय। . यात्रावधि में संचालित सभी वाहनों के स्वामियों / चालकों द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा निर्धारित किराये की दरों 3 के अनुसार ही किराया वसूला जाय। निर्धारित दरों से अधिक किराया लेते पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। 4. चारधाम यात्रा में जाने वाले यात्रियों/श्रद्वालुओं को केवल पंजीकृत ट्रैवल एजेन्ट्स के माध्यम से ही यात्रा हेतु बुकिंग कराई जाय। अनाधिकृत/अपंजीकृत ट्रैवल एजेन्टों द्वारा यात्रा बुकिंग करते पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। यात्रावधि में आवश्यक सूचनाओं के ससमय आदान-प्रदान किये जाने, अनाधिकृत संचालन की सूचना पाये जाने पर सूचना प्रेषित किये जाने, यात्रावधि के विधिवत् संचालन हेतु आवश्यक सुझाव / प्रस्ताव / सुधार सम्बन्धी सूचनाओं को सुरक्षित रखे जाने एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु विभाग द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों का एक व्हॉटस एप ग्रुप बनाया जा रहा है। सभी प्रतिभागियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि यात्रावधि में पर्यटकों/यात्रियों/श्रद्वालुओं को चार धामों के साथ-साथ उत्तराखण्ड 6 राज्य के विभिन्न प्रचलित स्थानीय उत्पादों एवम् अन्य पर्यटक स्थलों के सम्बन्ध में भी अवगत करायें। जिससे यात्रियों / श्रद्वालुओं द्वारा स्थानीय उत्पादों का कय एवम् अन्य पर्यटक स्थलों के भी दर्शन किये जा सके। इस हेतु वाहन चालकों / परिचालकों को जागरूक किया जाय। यात्रावधि में वाहन चालकों / परिचालकों के विरूद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होन पर शिकायत की विवेचना के उपरान्त दोषी पाये जाने वाले चालकों/परिचालकों के लाईसेन्स के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी। यात्रावधि में सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिकी एंव सेवन पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाया जाय। इस हेतु सम्बन्धित विभागों को अवगत कराया जायेगा। सनी प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों/श्रद्वालुओं के साथ मधुर एंव मित्रता पूर्वक व्यवहार किया जाय। इस हेतु वाहन चालकों/परिचालकों को निर्देशित किया जाय। दिनांक 07 मई 2024 से कार्यालय में वाहन चालकों/परिचालकों/यात्रियों के सुविधार्थ गत वर्षों की भांति संचालित निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन प्रारम्भ किये जाने एवं दिनांक 08 मई 2024 से समस्त यात्रा चैकपोस्टों का संचालन प्रारम्भ किये जाने आवश्यक सूचनाओं से सभी वाहन स्वामियों / वाहन चालकों/परिचालकों तथा अन्य को अनिवार्य रूप से सूचित करा दिया जाय।सम्बन्धी उक्त बैठक मेंए०आर०टी०ओ० (प्रशासन) ऋषिकेश अरविन्द पाण्डेय, ए०आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) ऋषिकेश मोहित कोठारी, दीपक पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक, नवीन रमोला, अध्यक्ष, संयुक्त रोटेशन यात्रा समिति, जे०एस० नेगी, अध्यक्ष टी०जी०एम०ओ०यू०, भोपाल सिंह नेगी, अध्यक्ष रुपकुण्ड सहकारी संघ, मनोज ध्यानी, अध्यक्ष यातायात कं०, दर्शन सिंह, गुरुद्वारा हेमकुण्ड साहिब, प्यारे लाल जुगरान, परिवहन प्रभारी यातायात, जगमोहन सिंह एवं मनोज, गुरूदेव ट्रैवल्स, गौरव राजपूत एवं रघुवीर सिंह संचालक टी०जी०एम०ओ०यू०, मेघ सिंह चौहान, संचालक, टी०जी०एम०ओ०यू०, अनुराग पुरोहित एवम् आशु तोमर, उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अतिरिक्त अन्य विभिन्न परिवहन संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।