Spread the love

रिपोर्ट- हरिओम तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया संभल

संभल (परिपाटी न्यूज़)। लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा चंदौसी के मंडल वनियाखेड़ा के विभिन्न गांवों अकबरपुर चितौरी, देवरखेड़ा, भुलावाई, गुमथल और ढकनगला में जन आशीर्वाद यात्रा आयोजित हुई। भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के तहत परमेश्वर लाल सैनी ने चंदौसी के कई गांवों में जाकर लोगों से उनका आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की जीत के बाद संभल विकास की नई ऊंचाईयों को छूएगा क्षेत्र की हर समस्या को हल करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

इस यात्रा की शुरूआत से पहले संजीवनी वाटिका स्थित कार्यालय में बसपा के कुछ कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दी जिसके पश्चात परमेश्वर सैनी ने अपनी यात्रा की शुरूआत की। इस यात्रा में जनता ने अलग अलग तरीके से परमेश्वर लाल सैनी को समर्थन दिया एवं उनका सम्मान किया।

इस यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष (वनियाखेड़ा )गिरिराज किशोर मौर्य, नंदकिशोर दिवाकर प्रधान (गुमथल), पागल मुनि , ब्लॉक प्रमुख डॉ सुगंधा, संयोजक राजकुमार यादव, विधानसभा संयोजक डॉ सुशील कुमार, महामंत्री बढ़िया खेड़ा राम जी तोमर के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *