Spread the love

रिपोर्ट- हरिओम तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया संभल

सम्भल(परिपाटी न्यूज़)। थाना हयात नगर क्षेत्र के शिव मंदिर पर महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने नारी शक्ति को जागरुक करते हुए एक निर्धन कन्या की शादी में सहयोग किया। यह सहयोग 50वी कन्या की शादी का है।

हर मां- बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी की डोली धूमधाम से उठे, लेकिन गरीबी परिस्थिति के कारण यह संभव नहीं हो पाता। ऐसी गरीब बेटियों की शादी के लिए समाजसेवी दीपा वार्ष्णेय अपनी टीम महिला शक्ति संगठन के साथ मदद कर रही हैं। महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय और उनकी टीम कई वर्षों से बेटियों की शादी में सहयोग करती आ रही हैं मंगलवार को महिला शक्ति संगठन ने एक गरीब बेटी की शादी मे सहयोग करतें हुए उसकी जरूरत का समान दिया इतना ही नहीं संगठन के सभी महिलाओं ने उसे लड़की को आशीर्वाद देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा गरीब बेटियों के हित के लिए बना है चाहे उन्हें जागरूक करना हो या महिलाओं की आवाज को बुलंद करना हो हम सभी संगठन की महिलाएं एकत्रित हो कर गरीब बेटियों की शादी में सहयोग करती हैं और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर खुशबू नीलमा,प्रीति प्रतीक, कल्पना, रेखा, माधुरी,निशी, नीलम, साधना , कविता, विनीता, अंजना,नेहा,शशि, ममता,लक्ष्मी आदि सदस्य उपस्थित रही।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *