
रिपोर्ट- सुबोध कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया असमोली
असमोली, सम्भल(परिपाटी न्यूज़)। खबर जिला सम्भल के असमोली से है जहाँ असमोली थाना प्रभारी हरीश कुमार और चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च शाहबाजपुर चौकी से असमोली थाने तक निकाला गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही मनोटा पुल पर वहां चेकिंग अभियान भी चलाया और अनियमितता पाए जाने वाले वाहनों के चालान भी काटे।

चुनाव के दौर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस सतर्क नज़र आ रही है। इस अभियान में शाहजबाज़पुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह, थाना असमोली प्रभारी हरीश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल और अन्य सिपाही शामिल रहे।