
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किसान, गरीब, मजदूर एवं मजलूम हर वर्ग के रहनुमा, महामानव, सादगी और सच्चाई के प्रतीक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद चौधरी जयंत सिंह को

चौधरी चरण सिंह भारत रत्न अवॉर्ड प्रदान करने पर राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महामंत्री चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट ने राष्ट्रपति एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन देश के किसानों और कमेरा वर्ग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि भाजपा सरकार ने पूर्व

प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करके कई वर्षों की मांग को पूरा किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को बधाई देते हुए कहा कि आज भारत का किसान व मजदूर सब खुश है। आज का दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने वाले देश के करोड़ों लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है।