Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० ओमप्रकाश त्यागी की धर्मपत्नी शन्नो देवी का सोमवार की रात निधन हो गया।
जनसंघ से स्योहारा विधान सभा का चुनाव लड़े, स्व० अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्य काल में भाजपा जिलाध्यक्ष रहे डॉ० ओम प्रकाश त्यागी की 85 वर्षीय धर्म पत्नी शन्नो देवी की सोमवार की रात निधन हो गया। श्रीमती त्यागी बहुत ही मिलनसार, हँसमुख, मृदुभाषी एवं नेकदिल व्यक्तित्व की धनी थी।


श्रीमती शन्नो देवी के निधन से जनपद सहित रिश्तेदारों एवं परिजनों में शोक की लहर दोड़ गई। तथा शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० महेंद्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी, पूर्व चेयरमैन उमेश करणवाल, डॉ० खूब सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अवनीश त्यागी चांदपुर, भाजपा नेता अनिल सूद, भाजपा नेता चौ० अजयवीर सिंह एड०, डॉ० लोकेंद्र त्यागी एवं डॉ० मनोज कटारिया आदि गणमान्य नागरिकों ने अंतिम दर्शन कर नमन किया। तथा गंगा बैराज पर छोटे पुत्र सुनीत त्यागी ने अंतिम संस्कार किया।
किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० मनोज कटारिया ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को यह दारुण दुख सहन करने की परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की हैं।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *