रिपोर्टर /जितेंद्र कुमार तोमर (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)आर के एस एम पब्लिक स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा आठ के छात्र तुषार यादव, महिमा सैनी, लायबा नूर, कृतिका व मोहम्मद शाद के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ मॉडल घोषित किया गया। मॉडल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबन्धक बलराम सिंह ने देश के महान वैज्ञानिक डॉ ए पी जे कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य शौरभ राजपूत ने कहा कि विज्ञान करके सीखने का विषय है।जो कुछ पढ़े, उससे करके सीखने का प्रयास करें। इसी से

आविष्कार होते है।वर्षा जल संरक्षण जरूरी है। हमे अपने घरों में वर्षा के पानी का संरक्षण करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पानी का सेवन जरूरी है। मॉडल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने जल चक्र, जल संरक्षण, जल शुद्धिकरण पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये। मॉडल के बारे में निर्णायक मंडल को जानकारी दी।

उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। छात्र तुषार यादव, महिमा सैनी, कृतिका, लायबा नूर, के मॉडल प्रथम श्रेणी में, मो शाद, साफिया, शौर्य, सचिन,मयंक के मॉडल द्वितीय श्रेणी में चुने गये। निर्णायक मंडल में कमलजीत सिंह, अनुराग त्यागी, स्वाति चौहान, माधुरी देवी , हरवेंदर कौर शामिल रही। उन्होंने बच्चों के मॉडल व प्रस्तुतिकरण की सराहना की।