Spread the love

रिपोर्ट – अमित सैनी/रायवाला

रायवाला परिपाटी न्यूज। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22.02.2024 को आशा प्लाट नवाबवाला छिद्दरवाला के पास से 01

अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता, मुकेश कुमार पुत्र मेहर सिह निवासी आशा प्लाट छिद्दरवाला रायवाला उम्र-21 वर्ष ,बरामदगी विवरण, अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद होना ,पुलिस

टीम, हे0कानि0 341 राजीव ,थाना रायवाला, कानि0 283 अरविन्द , थाना रायवाला, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-34/2024 धारा 60(1) आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद