Spread the love

संवाददाता :- देवेश्वर धीमान

अफजलगढ़ बिजनौर परिपाटी न्यूज़ । खबर जिला बिजनौर के थाना क्षेत्र अफजलगढ़ से है जहां एक महिला ने अपने बैनामा शुदा मकान को खाली कराने के लिए पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ को सौंपी है । काफी दिनों से कार्रवाई न होने के कारण परेशान होकर रिजवान कुरैशी आत्महत्या करने का मन बना चुके हैं।प्राप्त विवरण के अनुसार स्थानीय मौहल्ला मियाजी मौखा निवासी महताब जहां पत्नी हाजी रिजवान कुरैशी ने पुलिस

अधीक्षक व जिलाधिकारी बिजनौर को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने व उसके देवर ने एक मकान स्थित मौहल्ला बेगम सराय के स्वामी मौ. हनीफ से बजरिये बैनामा खरीदा था। इस बैनाम शुदा मकान में किराये पर रखे गये जावेद आलम व उसकी पत्नी मकान को खाली नही कर रहे है जबकि मुझे और मेरे देवर को अपने इस मकान की अपने परिवार के लिए बहुत सख्त जरुरत है। इस मकान पर मेरे नाम से लगा बिजली का मीटर व हाउस टैक्स की बकाया भी जावेद आलम जमा नही कर रह है। इस मकान को खाली कराने के लिए महताब जहां ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच पुलिस

क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ को सौंपी है । अफजलगढ़ के प्रमुख समाज सेवी व क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हाजी रिज़वान कुरैशी आज कल नगर के एक व्यक्ति से मकान खरीदने के बाद उसपे कब्ज़ा ना मिल पाने को लेकर अधिकारियो के ऑफिसो के चक्कर काटने पे मज़बूर हैँ, लेकिन इसके बावजूद किसी भी अधिकारी के कानो पे कोई जु तक नहीं रेंग रही हैँ | हताश रिज़वान कुरैशी ने बताया कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती हैँ तो वो डीएम बिजनौर कार्यलय जाकर आत्मा हत्या कर सकते हैँ | रिजवान कुरैशी ने बताया कि उन्होंने 14 अक्टूबर 2020 को मोहल्ला बेगम सराय निवासी मोहम्मद हनीफ सैफी से एक मकान ख़रीदा था जिसका बैनामा उन्होंने अपनी पत्नी महताब जहां व मौ. आसिफ के नाम कराया था ज़ब रिज़वान कुरैशी ने मकान मालिक मौ. हनीफ के पुत्र मौ. जावेद सैफी व उसकी पत्नी शाहिस्ता परवीन से मकान खाली करने को कहा गया तो जावेद की पत्नी शाहिस्ता परवीन ने पुलिस को गुमराह करके रिजवान कुरैशी, मौ. आसिफ, मौ. हाशिम, मौ. रईस के खिलाफ अपराध मुकदमा संख्या 233, 2022 धारा 384 का झूठा मुकदमा लिखा दिया था। रिजवान कुरैशी ने बताया कि उसने यह मकान भाजपा के पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश कुमार को टांडा बेरागी आलमपुर में 12 बीघा जमीन बेचकर यह मकान खरीदा था। लेकिन जावेद सैफी व उसकी पत्नी शाहिस्ता परवीन उसका मकान खाली न करके उसके मकान पर नजायज़ कब्जा किये हुए है। रिजवान कुरैशी की पत्नी महताब जहां अपना मकान का हाऊस टैक्स, बिजली का बिल समय से जमा करती आ रही है। रिजवान कुरैशी ने इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित रुप से की है। रिजवान कुरैशी ने बताया कि इस प्रकरण में उपराष्ट्रपति महोदय ने जिलाधिकारी बिजनौर को पत्र लिखकर रिज़वान क़ुरैशी की समस्या का समाधान करने को कहा है तथा वही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को पत्र भेजकर समस्या का समाधान करने के लिए पत्र लिखा जिस पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने अफजलगढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र भेजकर रिज़वान कुरेशी की समस्या का हल करने को कहा जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जांच शुरू कर दी है और जांच मैं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रिज़वान क़ुरैशी को पत्र भेजकर अपने आफिस बुलाया जहाँ रिज़वान क़ुरैशी ने सारे दस्तावेज़ पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में जमा कर दिए जहाँ उन्होंने शाहिस्ता परवीन व उसके पति जावेद सैफी को भी तलब किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जावेद सैफी व उसकी पत्नी से मकान को कब्ज़ा मुक्त करने को कहा। लेकिन अभी तक रिजवान कुरेशी का मकान कब्जा मुक्त नही हुआ है। रिजवान कुरेशी ने भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष को भी प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी समस्या का समाधान कराने के लिखा था जिस पर भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष ने रिज़वान क़ुरैशी से सारे मकान के दस्तावेज मांगे है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद