Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी / रायवाला

रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला द्वारा चोरी की फिराक में घूम रहे सन्दिग्ध व्यक्ति को 01 अदद अवैध धारदार चाकू के साथ किया गिरफ्तार, थाना रायवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस टीम द्वारा दिनांक

14.02.2024 की रात्रि के समय चैकिंग के दौरान चोरी की फिराक में घूम रहे सन्दिग्ध व्यक्ति को 01 अवैध नाजायज धारदार चाकू के साथ सत्यनारायण मन्दिर के सामने गौहरी माफी जाने वाला मार्ग रायवाला से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, आशु कुमार पुत्र ओमकार सिंह नि0 गली नं0 6

राजनगर पार्ट 2 पालम कालोनी साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र – 29 वर्ष, बरामदगी का विवरण, अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध नाजायज धारदार चाकू बरामद हुआ । पुलिस टीम, अ0 उ0नि0 दीपक ध्यानी ,थाना रायवाला, हे0कानि0 207 प्रवीण ,थाना रायवाला ,कानि0 980 गोनीपुरी ,थाना रायवाला, बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0 28/24 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद