
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)आज नूरपुर ब्लॉक रिकी सिंह परवीन सिंह सभागार कक्ष में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी के निर्देशन तथा कमलेश सैनी निवर्तमान विधायक चांदपुर के समक्ष दूसरे दलों से आए लगभग 125 व्यक्तियों को भाजपा परिवार में

सम्मिलित कराया गया।जिसमे क्षेत्र के बहुत से ग्राम प्रधानों और मुस्लिम समाज के व्यक्तियों ने माननीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनकल्याण कार्यों को देखते हुए भाजपा को ज्वाइन किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख आकांक्षा

चौहान,मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी, प्रदीप राणा, जिला मंत्री नरेश भाटी एवं अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने 2024 में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
