रिपोर्ट- अमित सैनी/ रायवाला
सहारनपुर परिपाटी न्यूज। भारतीय किसान यूनियन(WF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा आज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर आढ़तीयो पर किसानों का करोड रुपए बकाये भुगतान के लिए समर्थन मांग करते हुऐ कहा मंडी समिति और जिलाधिकारी से 10 फरवरी तक किसानों का बकाया दिलाने के लिए बातचीत हुई थी लेकिन

उसने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसकी वजह से यूनियन में 19 फरवरी को मंडी गेट पर निश्चितकालीन धरना समिति कार्यालय में तालाबंदी का निर्णय लिया है इसलिए सहारनपुर पहुंचकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला पदाधिकारी से समर्थन मांग कर 19 फरवरी को धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह व अन्य पदाधिकारी ने

भारतीय किसान यूनियन(WF) को 19 फरवरी को होने वाले धरने प्रदर्शन में समर्थन की घोषणा की जिला अध्यक्ष चौधरी सुखवीर सिंह ने बोलते हुए कहा सरकार के कोई भी आदेश मंडी समिति तंत्र पर लागू नहीं होते अपनी हटधर्मिता के चलते आढ़ती किसानों का शोषण करने पर तुले है तथा किसान को अपनी जरूरतो को पूरा करने को भी कर्जा लेना पड़ रहा है और अपने

भुगतान के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है मंडी समिति अधिकारी व आढ़तीयो को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा अन्यथा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन मंडी समिति गेट पर ताला लगाने का काम करेगा बैठक मे मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी जिला प्रवक्ता नवाब प्रधान संदीप उर्फ अच्छन यादव युवा जिला अध्यक्ष विशु त्यागी ने भी विचार रखे बैठक में अरुण शर्मा, मोनू सिद्दीकी, अलीम अहमद सिद्दीकी, डॉक्टर नईम अहमद, शाहिद खान, तौसीफ खान, मंसूर खान, आबाद खान चौधरी चरण सिंह प्रधान आदि किसान मौजूद रहे।