Spread the love

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) मां भागीरथी रेडी पटरी खोखा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर ने अपने पदाधिकारीयो के साथ आज नगर निगम नगर आयुक्त वरुण चौधरी जी के आवास पर जाकर 12 सूत्रीय मांगो को लेकर सोपा ज्ञापन । रोडी बेलवाला में 650 वेंडरो को चिन्हित किया गया था इसमें मात्र १००खोखा ही रोड़ी बेल वाला में आवंटित किए गए है।वह भी महिलाओं के लिए ही आवंटित किए गए हैं । जो रोड़ी बेल वाला में पुरुष 50 साल से रेडी पटरी लगाकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं उनको अभी तक वेडिंग जॉन का लाभ क्यों नहीं मिला ?उन पुरुषों को भी जल्द से जल्द वेंडिंग जोन में शामिल किया जाए जिससे वह अपने आजीविका चला सके प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर का कहना है कि 1 साल हो चुका है हमने 79 महिलाओं की लिस्ट नगर निगम में दे चुके हैं अभी तक उन महिलाओं को वेंडिंग जोन में शामिल नहीं किया गया है इनको भी जल्द से जल्द वेंडिंग जोन में शामिल किया जाए ।

कॉरिडोर बनने से पहले इन सभी को वेंडिंग जोन का लाभ रोड़ी बेल वालों में मिल जाए। कॉरिडोर बनने से पहले इन सभी की व्यवस्था की जाए ।टीवीसी मेंबर (टाउन वेंडिंग कमेटी )विमल वासनई जी ने कहां अन्य टीवीसी नंबर की मिली भगत के कारण असली स्ट्रीट वेंडर का हो रहा है शोषण अपनी मनमानी के चलते गलत तरीके से करते हैं टीवीसी में वेंडिंग जोन को पास । 6 साल से टीवीसी को नहीं किया गया है भंग ।टीवीसी भंग करके दूसरी कमेटी बनाई जाए जो वास्तविक में वेडिंग जॉन के लाभार्थी है उन्हीं को लाभ मिल सके ।महिला पिंक वेंडिंग जॉन अध्यक्ष सुषमा आले ने कहा महिला पिक जोन में जो सुविधा देने के लिए कहा था उसे जल्द से जल्द पूरी की जाए शहर अध्यक्ष जिला अध्यक्ष दीपू मेहरा शहर अध्यक्ष रजत भारद्वाज और रोडी बेल वाला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि पुरुषों की व्यवस्था भी जल्द से जल्द कराई जाए । प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना के तहत जो भी सुविधा हम लोगों को मिली है । उसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं ।जिसमें शामिल विमल वासने दीपू मेहरा रजत भारद्वाज आशीष गुप्ता सुषमा आले ,निशा सिंह,काकुली मंडल बेबी गिरी , विमलेश रस्तोगी, रामनाथ बिश्नोई चंद्र प्रकाश टूटी, रानी देवी, सर्वेश कुमार, कमलेश, शंकर प्रसाद आदि शामिल रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *