
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीलपुर स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन के अंतर्गत दिनांक 8 फरवरी 2024 को ग्राम सुंदर मुंद्रा में इस कार्यक्रम को किया गया। जो रोगी के साथ में परिवार में लोग रहते हैं। उनको भी आज एक एक खुराक दवाई खिलाई गई ताकि उन्हें भी यह बीमारी न लगने पाए।

और सभी को प्रेम पूर्वक समझाया गया है। कि यह बीमारी भी अन्य बीमारियों की ही तरह से है। जिस प्रकार सारी बीमारियां दवाईयां खाने के बाद समाप्त हो जाती है। इस तरह से यह बीमारी भी दवाइयां खाने के बाद समूल नष्ट हो जाती है। उनकी टीम में जाहिर हुसैन ने बताया कि संदेश कुमार, सुनीता एएनएम, और चार-पांच लोग कार्य करता कार्य में भाग ले रहे हैं। कुष्ट विभाग के जाहिद हुसैन बड़ी कर्मठता के साथ अपने कार्यक्रम को बड़े सुंदर तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। हर रोज अलग-अलग गांव में जाकर के मरीज के स्वास्थ्य का निरीक्षण करने के बाद उनको दवाइयां खिलाने का कार्य अपनी टीम के साथ जा जाकर के घर-घर जाकर के कुशलपूर्वक तरीके से सबको दवाईयां उपलब्ध करा रहे हैं। एक खुराक अपने सामने भी खिलते हैं।

जो सरकार का नियम है ।उसी नियम के अनुसार अपने कार्यक्रम को सही तरीके से हर रोज करने का पुरजोर कार्य करते हैं। इसी को कर्मठता भी कहते हैं।

जो भी इंसान अपने कार्य को श्रद्धापूर्वक करता है। कार्य को भगवान की पूजा मानता है। वही इंसान अपने कार्य को स कुशल करने में सक्षम होता है। उसी करमठ के साथ जाहिद हुसैन भी अपने कार्य को सकुशल तरीके से कर रहे हैं। जब हमने गांव में जाकर के सर्वे किया तब हमें गांव वालों ने बताया कि हमारे डॉक्टर साहब तो हर रोज आते हैं। बड़े प्यार के साथ अपने कार्य को कर्मठता के साथ निभा रहे हैं। जाहिद हुसैन की गांव वालों ने बड़ी प्रशंसा की और उनका धन्यवाद भी अदा करते देखा गया है।