
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चाँदपुर(परिपाटी न्यूज़)। चांदपुर शहर में सुरक्षा के दृष्टिगत चांदपुर पुलिस द्वारा सतर्कता को देखा गया। जिसमें थाना चांदपुर के थाना प्रभारी, मिल चौकी के इंचार्ज और सिपाहियों के साथ शहर भर में घूम घूम कर सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस द्वारा कभी कभी शांति के लिये यह मार्च निकाला जाता है। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

चाँदपुर क्षेत्र की पुलिस हर हरकत और प्रत्येक गतिविधि पर नज़र रखती है तथा किसी भी गलती को ना ही नज़रअंदाज करती है ना पनाह देती है। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवथा बरकार बनी हुई है।