रिपोर्ट- अमित सैनी / रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा हरिपुरकला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक

07.02.2024 को निर्मल आई अस्पताल रायवाला के पास गश्त के दौरान अभियुक्त रोककर चैक किया गया तो अभियुक्त के पास एक सफेद कट्टे मे 72 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुयी । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता, सुकरा उराँव पुत्र वकील उराँव निवासी श्यामपुर प्रैटोल पम्प के पास ऋषिकेश उम्र-40 वर्ष,
बरामदगी विवरण, अभियुक्त के कब्जे से 73 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद होना। पुलिस टीम, अपर उ0नि0 भूपेन्द्र सिह ,थाना रायवाला, कानि0 73 मुनीश , थाना रायवाला, बरामदगी होने पर अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-24/2024 धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।