संवाददाता अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर थाने पर तैनात आरक्षी द्वारा पब्लिक के व्यक्ति से रिश्वत मांगने पर आरक्षी राजन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत गिरफ्तार किया गया ।दरअसल पूरा मामला थाना चांदपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर मे बताया कि थाना चांदपुर पर तैनात आरक्षी राजन द्वारा उसके दो भतीजों को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी जलीलपुर बुलाया गया था तथा पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ने के लिए 50 , 50 हज़ार रुपए की मांग की गई । जिसकी ऑडियो

उसके पास है । प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक थाना चांदपुर से कराई गई । तो उक्त व्यक्ति की शिकायत सत्य पाई गई जिसके फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार जादौन द्वारा । आरक्षी राजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है । तथा आरक्षी राजन पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी पतला थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद के विरुद्ध । थाना चांदपुर पर धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना क्षेत्र अधिकारी नगीना द्वारा की जा रही है । पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध । टोलरेंज की नीति के अंतर्गत । जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया था । थाना चांदपुर पर तैनात आरक्षी राजन द्वारा पब्लिक के व्यक्ति से उत्कोच मांगने के संबंध में । थाना चांदपुर पर मुकदमा पंजीकृत धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।