शिव कुमार पाठक
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज)सरस्वती पूजा पूर्वांचल समाज के आस्था और विश्वास का प्रतीक : सीए आशुतोष पांडेय***श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में धूमधाम से होगा, सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन हरिद्वार। श्री अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है, बसंत पंचमी। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्वांचल एवं बिहार में सरस्वती पूजन धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं , श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में भी बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। तीर्थनगरी हरिद्वार में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज के सानिध्य में सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में सरस्वती पूजा आयोजन समिति की आवश्यक बैठक, शुक्रवार , 26 जनवरी को श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर हरिद्वार में बुलाई गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पूर्वांचल उत्थान संस्था के महासचिव बीएन राय को सरस्वती पूजा आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम को भव्य एवं शानदार तौर पर निर्णय लिया गया। इस मौके पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिनांक 14 फरवरी 2024, दिन -बुधवार को चतुर्थ सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान कि आयोजन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार में निवास करने वाले समस्त पूर्वांचल समाज के लोगों के जोड़ा जाएगा। यह पर्व हमारी धार्मिक आस्था के साथ अस्मिता से जूड़ा हुआ पर्व है। इसीलिए सभी लोगों को साथ लेकर भव्य तरीके से मनाया जाता है। स्थानीय लोग भी श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम में शामिल होते हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वांचल समाज के लोग तन- मन- धन से समर्पित होकर जुटते हैं। महासचिव बीएन राय ने कहा सरस्वती पूजा पूर्वांचल समाज की पहचान है और पूर्वांचल उत्थान संस्था सरस्वती पूजा के माध्यम से समाज को संगठित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। बैठक में पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय, महासचिव बीएन राय, सुनील सिंह, पंकज कुमार ओझा, प्रमोद यादव, रमेश कुमार, मिथलेश यादव, मंगल देव यादव, शिवकुमार पाठक, पं भोगेन्द्र झा, अनिल उपाध्याय, दीपक कुमार झा, अनिल झा, राधेश्याम यादव, वरूण शुक्ला, अबधेश झा, सोहन सिंह, कामेश्वर सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।