Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) विधानसभा के नगर नूरपुर में ब्लॉक परिसर में गांव चलो अभियान जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्यातिथि आदरणीय सतेंद्र सिसोदिया (क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिम क्षेत्र भाजपा) ने गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलायी जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताने के लिए कहा। उन्होंने मोदी की गारंटी वाले विकसित भारत को बनाने में हर गांव से सहभागिता की बात की। बिजनोर जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौहान बॉबी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर पिछले दस वर्षों में भारत की दिशा एवम दशा की बदलती तस्वीर को जन जन तक पहुँचने के लिए कहा। कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर , लोकसभा

संयोजक महेंद्र धनोरिया, विधानसभा संयोजक पुष्पेंद्र शेखावत, सहकारी बैंक चेयरमैन दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल , विनय राणा , धामपुर विधायक अशोक राणा , पूर्व सांसद बिजनोर राजा भारतेंद्र , पूर्व सांसद नगीना यशवंत सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया , नूरपुर विधानसभा प्रत्याशी सी0 पी0 सिँह ,नूरपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 एम0 पी0 सिँह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, सुभाष चौहान , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव , जिलाध्यक्ष भाजयुमो रोबिन चौधरी, विधानसभा मीडिया प्रभारी राघव प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद