Spread the love

रिपोर्ट – अमित सैनी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, ऋषिकेश।

देहरादून ( परिपाटी न्यूज़) ऋषिकेश, 29-01-24 को सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशों के क्रम में 15-01-24 से 14-01-24 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा महा के अंतर्गत परिवहन विभाग उत्तराखंड के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा एक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता रैली निकाली गई,

जिसमें परिवहन विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर देते हुए दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों ओर ई-रिक्शा वाहनों को रैली मैं शामिल किया गया, ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक किए जाने के साथ ही वातावरण में फैल रहे पॉल्यूशन (प्रदूषण) के प्रति ध्यान केंद्रित किया जा सके।

साथ ही यह अपील भी की गई की वाहनों का संचालन करते समय हमेशा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे, शराब पीकर वाहन का संचालन कभी नहीं करेंगे, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, दो पहिया वाहन का संचालन करते समय हेलमेट अवश्य लगाएंगे, चौपाइयां वाहनों का संचालन करते समय सीट बेल्ट पहनेंगे। हमेशा दुर्घटना पीड़ित की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे आदि स्लोगनों/ पंपलेट पोस्टर – बैनर के माध्यम से जन जागरूक किया।


उक्त रैली को ARTO प्रसाशन अरविन्द पांडेय जी ,ARTO प्रवर्त्तन मोहित कोठारी जी, परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,

रैली सहायक सम्भागीय कार्यालय से होती हुई गौरा देवी चौक, नटराज चौक, होते हुए देहरादून चौक से त्रिवेणी घाट, कोयलघाटी ,मंशा देवी चौक होते हुए सहायक सम्भागीय कार्यलय ऋषिकेश में आकर सम्पन हुई,

इस अवसर पर परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीमों द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया गया, जिसमें इंटरसेप्टर प्रभारी जेठु सिंह , बरूमल, मेहताब अली जी, के साथ ही प्रवर्तन आरक्षी आदर्श कुमार, अमन , अर्जुन, सुरेन्द्र राणा जी द्वारा भी रैली को व्यवस्थित रूप सम्पन करने हेतु सहयोग किया गया।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *