
रिपोर्ट – ललित धीमान/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, सहारनपुर।
सहारनपुर के धीमान समाज के इतिहास में एक और उपलब्धि शामिल, सहारनपुर गवर्नमेंट स्कूल से पढ़े लखनऊ एसजीपीजीआई के निदेशक व गेस्टइंट्रोलॉज़ी व हिपोटोलॉजी के अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ राधा किशन धीमान को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।

2024 गणतंत्र दिवस पर कुल 132 पदम् अवार्ड घोषित हुए जिनमे 5 पदम् विभूषण, 17 पदम् भूषण, और 110 पदम श्री अवार्ड शामिल है।

सहारनपुर ( परिपाटी न्यूज़) । सहारनपुर के धीमान समाज के इतिहास में आज एक ओर उपलब्धि शामिल हो गयी जब एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ राधा किशन धीमान को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ राधा किशन धीमान सहारनपुर से चौथे ऐसे विशिष्ट व्यक्ति बने है जिनको पदम् श्री पुरुस्कार से नवाजा गया है सबसे पहले डॉ राम नारायण बागले, भारत भूषण, महेश शर्मा और अब राधा किशन धीमान को पद्मश्री सम्मान मिलना वास्तव में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

बतादे डॉ राधा किशन धीमान प्रोफेसर डॉ एस के उपाध्याय से शिक्षा ग्रहण किये हुए है तथा स्थानीय गवर्नमेंट कॉलेज से पढ़े हुए है, और आज भी वह प्रोफेसर एस के उपाध्याय के परिवार के निकटतम व्यक्तियों में है। डॉ राधा किशन धीमान की काबलियत इसी बात से लगाई जा सकती है कि वह पीजीआई चंडीगढ़ में कार्यरत थे जिसके बाद योगी सरकार उन्हें एसजीपीजीआई उत्तर प्रदेश में निदेशक के तोर पर लेकर आयी, आज धीमान समाज सेवा ट्रस्ट उत्तर प्रदेश सहारनपुर के पदाधिकारियों डॉ केपीसिंह बोधरामधीमान, दुष्यन्त धीमान, प्रीजेश धीमान मा० ललित धीमान आदि ने मोर गंज बाजार में डॉक्टर राधा किशन धीमान जी को पदम श्री मिलने पर मिठाई बाट कर खुशी जाहिर की।
