Spread the love

विक्रमजीत सिंह

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़)जिला हरिद्वार के ग्राम डाडा जलालपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी,शिक्षाविद रजनीश सैनी को महान देसभक्त नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट भारत सरकार द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।इस सम्मान से उनके परिवार,मित्र गण के साथ-साथ शिक्षा विभाग के साथियों में खुशी के लहर है।

रजनीश सैनी को शिक्षा,समाजसेवा,खेलकुद में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।जिनमेंराष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, इंटरनेशनल योग भारती पुरस्कार, डॉ ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रत्न अवॉर्ड,राष्ट्रीय शिक्षक रत्न पुरस्कार,संत कबीर सेवा रत्न सम्मान, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार,मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार ,राष्ट्रीय सेवा सम्मान, नेशनल यूथ आईकॉन अवार्ड,कोहिनूर ऑफ द इंडिया अवार्ड,अनमोल रत्न सम्मान,राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार ,नेशनल आइकन अवार्ड,नेशनल एक्सीलेंस एजुकेशन अवार्ड, राष्ट्रीय बल्लभ सम्मान, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ग्लोबल शांति अवॉर्ड, राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार,महात्मा गांधी अवॉर्ड,डॉ भीमराव अंबेडकर रत्न अवॉर्ड,नेशनल यूनिटी अवॉर्ड, भारत ब्रेवरी अवार्ड, उत्तराखंड आईकॉन अवार्ड,श्री अटल सेवा सम्मान,स्वामी विवेकानंद सेवा रत्न अवार्ड हैं।इस समय रजनीश सैनी देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के रुप मे सर्व समाज हित मे समाजसेवा का कार्य निश्वार्थ भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा से कर रहे है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *