
संवाददाता अतुल कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
ताजपुर,बिजनौर (पीपीएन) ताजपुर में प्रदीप त्यागी ने प्रधान पद की उम्मीदवार अपनी पत्नी के लिए धोबी समाज की मीटिंग ली और उनके सामने अपने विचार रखें और कहा कि अगर धोबी समाज मेरा समर्थन करता है तो मैं प्रधान बनने के बाद ताजपुर क्षेत्र का विकास करूंगा और अपने इस वादे में खरा उतरूंगा और उन्होंने कहा सभी समाज के लोग मेरे साथ हैं और धोबी समाज से यह वादा भी किया की मैं प्रधान बनने के बाद धोबी समाज के लिए एक धर्मशाला भी बनवा दूंगा क्योंकि धोबी समाज के पास धर्मशाला नहीं है। और इस बात और विकास के बाद से धोबी समाज ने भी उनका समर्थन करने का वादा किया जिसमें धोबी समाज के सम्मानित व्यक्ति मदन सिंह दिवाकर ,सगवा दिवाकर, मुनेश दिवाकर ,जस्सी दिवाकर, विजय सिंह, ऋषि पाल, सुरेंद्र दिवाकर ,राजू दिवाकर, मलखान दिवाकर ,दीपक दिवाकर अतुल मास्टर देवराज दिवाकरआदि सैकड़ों धोबी समाज के लोग शामिल रहे।
