
रिपोर्ट -कपील सिह/ परिपाटी न्यूज मीडिया लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण/बिक्री/परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनाँक 01 जनवरी 2024 को थाना उचौलिया पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त असलम पुत्र सैदअली नि0 ग्राम सिसौरा सहमत थाना उचौलिया जनपद खीरी को

01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद देशी जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ नहर पुल वहद ग्राम सिसौरा नासिर से गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार शुदा अभियुक्त असलम उपरोक्त के विरूध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 001/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-
असलम पुत्र सैदअली नि0 ग्राम सिसौरा सहमत थाना उचौलिया जनपद खीरी
बरामदगी –
एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर
एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 -166/2023 धारा 3/5/8 गोबध निवारण अधिनियम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 राजकुमार सिंह थाना उचौलिया जनपद खीरी
2.हे0का0 राशिद खां थाना उचौलया जनपद खीरी
3.हे0का0 विकास सिंह थाना उचौलिया जनपद खीरी