
रिपोर्ट -हरिओम सिंह परिपाटी न्यूज मीडिया।
लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 26/12/2023 को ग्राम बोझबा थाना कोतवाली पलिया जिला खीरी में शाम लगभग 5 बजे रूपा विश्वकर्मा पत्नी राजू विश्वकर्मा की इज्जत लूटने के लिय 4-5 लोग उनके घर में जबरजस्ती नाजायज औजारों से लेस होकर घुस आए। और इज्जत लूटने की नियत से कपड़े फाड़ डाले, रूपा ने जोरों से हल्ला मचाया तब उनकी सास सुदाम देवी दौड़ आई। और बचाने लगी तो उनके दोनों हाथ तोड़, तब दोनों लोगों ने बहुत जोरों से शोर गुल किया तो गांव के बहुत से लोग दौड़ आए। नहीं तो इज्जत लूट लेते और जान से मार देते। इस बर्बरता पूर्वक घटना का मुकदमा, जो तहरीर रूपा देवी ने दी थी उस पर मुकदमा नहीं लिखा गया।

पलिया थाने की पुलिस ने मनगढंत धारा 323,504,506 के तहत मुकदमा लिखा गया। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैंकड़ो माफियों का खत्मा करवाया है। मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 16 करोड़ विश्वकर्माओ का सम्मान कर रहे है। भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्री, अति पिछड़े, अति दलित ऐसी पचास जातियों को न्याय दिलाने का कार्य कर रहे है। इधर लखीमपुर खीरी थाना पलिया में इतनी बड़ी घटना को शासन प्रशासन ने लगभग पांच दिनों बाद भी गंभीरता से नही लिया है। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा लखीमपुर के ग्राम बोझबा पहुंच कर , रूपा देवी, व सुदामा विश्वकर्मा को सहानभूति एवं न्याय दिलाने का काम करें। जो तहरीर रूपा विश्वकर्मा ने थाने में दी थी उसके आधार पर थाना कोतवाली पलिया में मुकदमा कायम किया जाय। जिससे भारत के 16 करोड़ विश्वकर्माओं को न्याय मिल सकें। इस घटना की निंदा डॉ अवधेश कुमार जिला अध्यक्ष सीतापुर, ओम वीर विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर, डा सुरेंद्र प्रकाश जिला अध्यक्ष पीलीभीत, पंडित वेद प्रकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव राम जी शर्मा एड, कानूनी सलाहकार एड संतोष शर्मा, संरक्षक भाई लाल शर्मा सहित आदि हजारों कार्यकर्ता ने की है।