
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज मीडिया
ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) राजा का ताजपुर के प्रधान पद की उम्मीदवारी के लिए नईम अहमद एडवोकेट की पत्नी कोसर जहां ने किया नामांकन उसके बाद नईम अहमद ने ताजपुर बस्ती के अंदर डोर टू डोर वोट मांगे और अपनी पत्नी को जिताने की अपील की उनके साथ सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल रहे जिन्होंने कोसर जहां के लिए वोट देने की अपील की नईम अहमद एडवोकेट एक अच्छे ईमानदार स्वच्छ छवि के व्यक्ति व समाजसेवी हैं जो हर वर्ग के व्यक्तियों से उनका मिलना जुलना है और वह सभी का सम्मान करते हैं इसी वजह से लोग भी उनके साथ हैं और सभी ने कहा है कि हम अपना वोट देकर उन को जिताने का पूरा प्रयास करेंगे और नईम अहमद ने भी कहा कि अगर मेरी पत्नी प्रधान बनती हैं तो मैं बस्ती का पूर्ण विकास करूंगा और किसी को कोई शिकायत का मौका नहीं दूंगा
