Spread the love


संवाददाता विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

बिजनौर (पीपीएन) जिले के सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य, फेस मास्क का प्रयोग न करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही… जिलाधिकारी रमाकांत पांडे जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। अतः कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यालय में बिना मास्क पहने ना रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मास्क पहनना स्वयं सुनिश्चित करते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शत-प्रतिशत रूप से फेस मास्क का प्रयोग कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क का प्रयोग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद