Spread the love

रिपोर्ट- देवेश्वर धीमान

बिजनौर (पीपीएन) शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का भरपूर लाभ प्रदेश के नागरिकों विशेष रूप से पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को पूरे मानक और गुणवत्ता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारीगण- मा0 मुख्यमंत्री उ0 प्र0 आदित्यनाथ योगी जिला बिजनौर के 12 लाभार्थियों सहित प्रदेश के 66 जिलों के 21,562 लाभार्थियों को उनके खातों में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रथम किस्त की धनराशि रू0 87 करोड़ का मा0 मुख्यमंत्री द्वारा किया गया डिजिटल अन्तरण
मा0 मुख्यमंत्री उ0 प्र0 आदित्यनाथ योगी जी ने कहा कि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का भरपूर लाभ प्रदेश के नागरिकों विशेष रूप से पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी पूरे मानक और गुणवत्ता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास सभी को बुनियादी और जरूरी सुविधाएं प्राप्त हों तथा प्रदेश का कोई भी व्यक्ति रोटी, कपड़ा और मकान से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान शासन द्वारा गरीब, असहाय और मकान से वंचित लोगों को लगभग 20 लाख से अधिक आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं और आज इसी क्रम में जिला बिजनौर के 10 लाभार्थियों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के 21,562 लाभार्थियों को उनके खातों में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रथम किस्त की धनराशि रू0 87 करोड़ डिजिटल अन्तरण किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासकीय कार्यक्रमों एंव योजनाओं से जोड़ा जाना सुनिश्चित करें।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी जी आज अपरान्ह 04ः00 बजे एनआईसी के माध्यम से प्रदेश के 66 जिलों में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के खातों में प्रथम किश्त की धनराशि का डिजिटल अंतरण करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी पात्र लोगों को शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का पूर्ण मानक के साथ लाभ प्राप्त हो और कोई भी व्यक्ति लाभ अर्जित करने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभागीय जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराएं ताकि आमजन उनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभान्वित किया जा रहा है, सुनिश्चित किया जाए कि सभी को राशन कार्ड, एलपीजी गैस कनक्शन, आयुषमान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का शत प्रतिशत रूप से लाभ प्राप्त हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गरीब लोगों को अपना आवास उपलब्ध कराने के लिए उन्हंे आवासीय पट्टे उपलब्ध कराए जाएं और जिनके पास अपनी भूमि है, उन्हें वहां पर आवास निर्मित करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान 10 जिलों के मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से वार्ता करते हुए उन्हें आवास उपलब्ध होने की बधाई दी गई और उनसे शासन द्वारा संचालित राशन कार्ड, एलपीजी गैस कनक्शन, आयुषमान कार्ड सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए वी0पी0 श्रीवास्तव तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों मौजूद थे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *