

संवाददाता विक्की जोशी
बिजनौर- बिजली विभाग तथा सरकार हर बार एक नई योजना लाती है जिसमें बिजली उपभोक्ताओं को बिल में छूट के साथ साथ बिल आसानी से जमा करने के तरीके होतें हैं परिपाटी न्यूज़ ने इस सम्बन्ध में अनिल पांडे अधिशासी अभियंता बिजनौर से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया की 31 जनवरी 2021 तक के बिधुत बिल में 100% सरचार्ज माफी पंजीकरण हेतु 31 जनवरी 2021 तक के बिल की मूल्य धनराशि का 30% व इसके उपरांत देयो का भुगतान, तथा शेष धनराशि का भुगतान 31 मार्च 2021 तक एक मुश्त किस्तों में करना होगा तथा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए (uppcl) की वेबसाइट upenergy.in पर जाए अथवा निकटतम खंडीय कार्यालय एसडीओ ऑफिस तथा सीएससी सेंटर पर संपर्क करें ,अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 19 12 पर कॉल करें! इसी के साथ अधिशासी अभियंता ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील भी कि बिजली चोरी न करें , क्योंकि यदि कोई भी उपभोक्ता बिजली चोरी करता है तो उसका दंड सभी उपभोक्ताओं को बिल के रूप में भोगना पड़ता है! परिपाटी न्यूज़ सभी उपभोक्ताओं से बिजली चोरी को रोकने के लिए अपील करता है!
