
संवाददाता – विक्की जोशी
गंज बिजनौर (पीपीएन) आज उत्तर प्रदेश बिजनौर के निकटवर्ती क्षेत्र ग्राम दारानगर में महाभारत कालीन महात्मा विदुर कुटी की तपोस्थली पर हवन यज्ञ करके स्वच्छ गंगा का आह्वान किया तथा देवानंद महाराज ने बताया की यदि हम अपनी मां गंगा को स्वच्छ बनाए तो बहुत अच्छा रहेगा तथा मां गंगा का जल निर्मल तथा शुद्ध होता है जिसे पीने से इंसान की काया निरोगी रहती है। इसी के साथ साथ बताया की संघ ऐसे ही काम करता रहे। तथा परिपाटी न्यूज़ के माध्यम से उन्होंने कहा की गंगा किनारे जितने भी जिले वह ग्राम हैं वह सभी को अवगत कराता हूं

कि मां गंगा में साफ-सफाई करना अति आवश्यक है और इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने से हमें और हमारे स्वास्थ्य को बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है तथा हम हर एक व्यक्ति पांच-पांच पौधे लगाए पौधे इससे हमारे भारत देश में हरियाली भी रहेगी

और निरोगी शरीर भी रहेगा तथा इसके साथ साथ बताया की यात्रा विदुर कुटी से चांदपुर के लिए प्रस्थान करेगी दस जिलों से होते हुए तथा इसका समापन नरौरा में 17 मार्च को होगा तथा उपस्थित रहे गोपाल आर्य पर्यटक संरक्षण संयोजक, जगदीश क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख, सुनील पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख, राम अवतार राम संयोजक, महेश विभाग संरक्षक, विदित जिला सहo प्रमुख, निर्मल जिला पर्यावरण संयोजक, विक्रांत शर्मा शहर नगर संयोजक, विकास अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, सनत उर्फ जॉनी सैनी, मनोज सैनी, ललित कुमार मंडल अध्यक्ष, हर्ष चौधरी, अतुल उर्फ मोनू सैनी, विपिन जोशी, गौरव जोशी, हरी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
