Spread the love

संवाददाता – अखिलेश तोमर

पीलीभीत (पीपीएन) अमरिया ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का बीएसए ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिषदीय स्कूलों में टाइलीकरण कार्य अधूरे पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई गई।बीएसए चंद्रकेश सिंह ने मरौरी ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नावकूड़, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दहगला, प्राथमिक विद्यालय सिमरिया अनूप, अमरिया ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्री, प्राथमिक विद्यालय टंडोला, प्राथमिक विद्यालय जंगरौली आशा, प्राथमिक अ‍ैर उच्च प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर, प्राथमिक विद्यालय कुर्रा का निरीक्षण किया। बीएसए को उच्च प्राथमिक विद्यालय दहगला में आपरेशन कायाकल्प का कार्यसंतोषजनक नहीं मिला। स्कूल की बॉउंड्रीवाल टूटी हुई थी। शौचालय की छत नहीं थी। कम्पोजिट ग्रांट के बिल बाउचर नहीं मिले। स्कूल में सौंदर्यीकरण कार्य नही कराया जाना पाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्री में किसी भी कमरे में टाइलीकरण कार्य नहीं कराया गया। इस संबंध में सचिव से बातचीत करने पर एक सप्ताह में कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद